Move to Jagran APP

Jharkhand Weather : झारखंड में चुनाव से पहले लुढ़का पारा, मेघ गर्जना के साथ बरसेंगे बादल; IMD का अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Update बैसाख के महीने में आसमान में छाए काले बादल झारखंडवासियों को सावन-भादो का एहसास करा रहे हैं। यहां मौसम के बदले मिजाज से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रांची में तापमान 7.1 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है। इससे लोगों को राहत है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

By kumar Gaurav Edited By: Arijita Sen Published: Thu, 09 May 2024 07:25 AM (IST)Updated: Thu, 09 May 2024 07:25 AM (IST)
बदला मौसम का मिजाज, रांची का 7.1 डिग्री गिरा तापमान

जागरण संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather Forecast : मंगलवार की शाम आई तेज आंधी ने राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों का मौसम बदल गया है। लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है और राजधानी के तापमान में 7.1 डिग्री तक की कमी आई है।

loksabha election banner

तापमान में कमी गर्मी से दिलाएगी राहत

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान की माने तो नौ एवं 10 मई को राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावनाएं हैं।

वहीं 11 और 12 मई को राज्य के कुछ हिस्सों में वर्षा होने की संभावना है। जिससे पूरे राज्य के तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया गया कि इस दौरान 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा बहेगी। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी में 14 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है।

ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ आंधी और हल्की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 52 मिमी साहिबगंज के राजमहल में में हुई।

सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस डाल्टेनगंज का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री रामगढ़ का रिकाॅर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में अधिकतम 33.8 डिग्री और न्यूनतम 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

ये भी पढ़ें:

Tejashwi Yadav: 'ना लालू यादव झुका और ना लालू का बेटा झुकेगा', झारखंड में तेजस्वी ने भरी हुंकार

'मेरे चाचा अधिवक्ता हैं, तोड़फोड़ की...', अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारी को दुकानदार ने दे डाली वॉर्निंग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.