चांद का हुआ दीदार, ईद आज

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jul 2014 08:13 PM (IST) Updated:Mon, 28 Jul 2014 08:13 PM (IST)
चांद का हुआ दीदार, ईद आज

गुमला : सोमवार की रात चांद का दीदार होते ही मुस्लिम धर्मावलंबियों में खुशी छा गई। रोजेदार इफ्तार के बाद चांद देखते हैं एवं इस रात को चांद रात कहा जाता है एवं रात भर मुस्लिम समुदाय के लोग आवश्यक खरीदारी करते हैं। इस दौरान नया कपड़ा, सेवई, दूध आदि की खरीदारी की जाती है।

महिलाएं रात में ही पकवान बनाती है। सुबह में मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ने के बाद एक-दूसरे को पर्व की बधाई देने का सिलसिला शुरू होता है जो देर रात तक चलता है। इस दौरान लोग एक-दूसरे के घर जाते हैं एवं ईद की सेवई खाते हैं।

मस्जिदों में नमाज पढ़ने का समय

गुमला : अंजुमन इस्लामिया द्वारा विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज का समय निर्धारित किया गया है। मस्जिद रजा ए हबीब गौस नगर में सुबह आठ बजे , मस्जिद कादरिया में साढ़े आठ बजे,मोती मस्जिद बाजार टांड में नौ बजे, मदीना मस्जिद आजाद बस्ती में साढ़े नौ बजे, जामा मस्जिद थाना रोड में दो शिफ्ट में ईद की नमाज होगी। पहली शिफ्ट सुबह सवा नौ बजे जबकि दूसरी साढे़ दस बजे से होगी।

chat bot
आपका साथी