धारदार हथियार से सेवानिवृत शिक्षक की हत्या

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कल्याणी में सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने धारदार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jan 2019 07:13 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jan 2019 07:13 PM (IST)
धारदार हथियार से सेवानिवृत शिक्षक की हत्या
धारदार हथियार से सेवानिवृत शिक्षक की हत्या

गोड्डा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कल्याणी में सोमवार की रात अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से सेवानिवृत शिक्षक भोला मिर्धा की हत्या कर दी। मामले को लेकर मृतक के पूत्र लोबिन मिर्धा के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार भोला मिर्धा करीब पांच साल पहले सेवानिवृत हुए थे। सोमवार की रात घर में अकेले सोये हुए थे। उस वक्त घर में कोई नहीं था। रात के वक्त अज्ञात अपराधी हत्या कर फरार हो गए। सुबह में लोगों को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद यह बात गांव में आग की तरफ फैल गयी। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर थाना प्रभारी उमेश मोदी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस बाबत थाना प्रभारी उमेश मोदी ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक अकेले ही रहता था। पुलिस सभी पहलू की जांच कर रही है। परिजनों से भी पुलिस को कुछ जानकारी मिली है जिसमें कई बात सामने आयी है। पुलिस मृतक के मोबाइल के काट डिटेल्स को भी खंगाल रही है। आशंका जाहिर की जा रही है करीबी लोग ही हत्या में शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी