प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में दीप जलाकर कांग्रेसियों ने की पूजा

ठाकुरगंगटी प्रखण्ड मुख्यालय चौक के निकट स्थित प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी कार्यालय में बुधवार क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 05 Aug 2020 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 05 Aug 2020 07:50 PM (IST)
प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में दीप जलाकर कांग्रेसियों ने की पूजा
प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में दीप जलाकर कांग्रेसियों ने की पूजा

ठाकुरगंगटी : प्रखण्ड मुख्यालय चौक के निकट स्थित प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी कार्यालय में बुधवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर पूजा पाठ करते हुए खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसियों ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने ही अयोध्या के राम मंदिर का ताला खुलवाया था। उसके बाद मंदिर बनाने को लेकर उच्चतम न्यायालय में मामला चल रहा था। उच्चतम न्यायालय द्वारा हाल में ही मंदिर निर्माण कराने का आदेश निर्गत किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और उच्चतम न्यायालय के सम्मान में एवं अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास किए जाने की खुशी में दीप जलाकर पूजा पाठ किया गया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अवधेश ठाकुर, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रंजन कुमार ठाकुर, वरिष्ट नेता अखिलेश्वर ठाकुर, प्रवक्ता ठाकुर राजेश, लोकनाथ ठाकुर, अभय ठाकुर, भास्कर कुमार, सतीश यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी