बाल समागम बच्चों के लिए बेहतर प्लेटफार्म

बोआरीजोर : प्रखंड के प्लस टू हाईस्कूल मैदान में प्रखंडस्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया। उद्घाटन वि

By Edited By: Publish:Wed, 10 Feb 2016 01:02 AM (IST) Updated:Wed, 10 Feb 2016 01:02 AM (IST)
बाल समागम बच्चों के लिए बेहतर प्लेटफार्म

बोआरीजोर : प्रखंड के प्लस टू हाईस्कूल मैदान में प्रखंडस्तरीय बाल समागम का आयोजन किया गया। उद्घाटन विधायक ताला मरांडी ने दीप जलाकर किया। विधायक ने शिक्षकों व छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम की खानापूर्ति ना हो। सही तरीके से खेलकूद कराया जाए। यह बच्चों के लिए बेहतर प्लेटफार्म है। यहां से बच्चे जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच सकते हैं और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। वही शिक्षक छात्रों को समय दें। 400 मीटर दौड़ में प्रमोदी बेसरा, 200 मीटर बालिका वर्ग में अर्चना कुमारी, जलेबी रेस में श्री लाल हेम्ब्रम, लंबी कूद में शिव रजवार प्रथम रहे। मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी हरि ठाकुर, शमीम अंसारी, उज्जवल मिश्रा, राधेश्याम साह आदि मौजूद थे।

बसंतराय : प्रखंड मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया गया। उद्घाटन बीडीओ रामबालक कुमार ने किया। उद्घाटन के बाद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा से समाज व देश की तरक्की होती है और खेल से शरीरिक व बौद्धिक विकास होता है। यह हर छात्र-छात्रा के लिए जरूरी है। मौके पर बीईईओ मिश्रा मुर्मू, अजीमुद्दीन, अनिल झा आदि उपस्थित थे।

ठाकुरगंगटी : प्रखंड क्षेत्र के परसबन्नी मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

किया गया। यहां चार सौ मीटर में निर्मल मुर्मू, बालिका वर्ग में रीना कुमारी, दो सौ मीटर बालिका वर्ग में कौशल्या कुमारी, द्वितीय स्थान बेबी कुमारी, निबंध प्रतियोगिता में राज कुमार साह प्रथम, ¨प्रस कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। चित्रकला में गुलशन कुमार प्रथम, बमबम शर्मा द्वितीय, कृष्ण देव कुमार तृतीय रहे। चित्रकला बालिका में जुही राज प्रथम, प्रिया कुमारी द्वितीय, काजल कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद में जगदीश साह प्रथम, गौरव राज द्वितीय, विनय कुमार तृतीय रहे। वाद विवाद बालिका वर्ग में नूतन कुमारी प्रथम रही। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ पंकज रबी और बीईईओ कैलाश मरांडी ने किया।

सुंदरपहाड़ी : प्रखंड अन्तर्गत सभी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का बाल समागम जय बैजल खेल मैदान में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेन्द्र एवं बीईईओ अशोक कुमार पाल ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा उंची कूद, दौड़, जलेबी रेस, बोरा रेस आदि कार्यक्रम का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सुन्दरपहाडी के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मध्य विद्यालय चंदना, पदमपुर, मध्य विद्यालय करमाटांड, मध्य विद्यालय टेसोबथान, प्राथमिक विद्यालय चेबो तेतरिया के अलावा छात्र छात्राओं द्वारा खेलकूद का प्रदर्शन किया गया।

chat bot
आपका साथी