महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, शव पर छिड़का तेजाब

झारखंड के गिरिडीह में पत्थर से कूचकर महिला की हत्या का मामला सामने आया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 02:59 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 05:32 PM (IST)
महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, शव पर छिड़का तेजाब
महिला की पत्थर से कूचकर हत्या, शव पर छिड़का तेजाब
गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड के गिरिडीह में बिरनी थाना क्षेत्र के खांकीपीपर गांव में 32 वर्षीय महिला खुशबू खातून की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए शव पर तेजाब छिड़क दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। महिला की हत्या का आरोप उसके पति मकसूद अंसारी पर लगा है।

खुशबू शुक्रवार की शाम बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद से उसका कुछ अता-पता नहीं था। रविवार की सुबह करीब दस बजे गांव से करीब एक किमी दूर एक डोभा में लोगों ने उसका शव देखा। सूचना पाकर डीएसपी विनोद महतो मौके पर पहुंचे।

खुशबू को करीब एक साल पूर्व उसके पति ने छोड़ दिया था। तभी से वह अपनी मायके में रह रही थी। अपने पति के खिलाफ उसने जमुआ थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। महिला के पिता सुलेमान अंसारी ने आरोप लगाया कि मकसूद ने उनकी बेटी को धोखे से बुलाकर मार डाला है। 

chat bot
आपका साथी