ससुराल गए दामाद की हत्या में ससुर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता गिरिडीह बच्चे की छठियारी में ससुराल गए दामाद की हत्या और शव को कु

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 11:56 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 11:56 PM (IST)
ससुराल गए दामाद की हत्या में ससुर गिरफ्तार
ससुराल गए दामाद की हत्या में ससुर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : बच्चे की छठियारी में ससुराल गए दामाद की हत्या और शव को कुएं में डालने के आरोपित ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी अनुसंधानकर्ता सहायक अवर निरीक्षक गुप्तेश्वर शर्मा ने छापेमारी कर की है। गिरफ्तार आरोपित लखन यादव मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फुलची भरकट्ठा गांव का रहने वाला है। उसे मंगलवार को कोरोना व स्वास्थ्य जांच कराने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपित का 25 वर्षीय दामाद रंजीत यादव इसी थाना क्षेत्र के गादी श्रीरामपुर गांव का रहने वाला था। वह अपने बच्चे की छठियारी धूमधाम से मनाने को अपने गांव से डीजे लेकर 11 अक्टूबर को ससुराल गया था। छठियारी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उसे रोक लिया गया था और 13 अक्टूबर की सुबह ससुराल के समीप स्थित एक कुएं से उसका शव बरामद किया गया था। इस संबंध में मृतक के पिता जीतन यादव ने मृतक की पत्नी आरती देवी, ससुर लखन महतो, साला चंदन यादव, विवेक यादव व आशा देवी पर रंजीत के साथ मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

chat bot
आपका साथी