मधुबन जा रहे 23 लोगों को भेजा क्वारंटाइन सेंटर

शनिवार रात डुमरी मुख्य मार्ग पर पैदल चल रहे 23 लोगों को पीरटांड प्रशासन ने प्रखंड परिसर में बने क्वारण्टायन सेंटरमें एडमिट कर दिया।अंचल निरीक्षक रामनरेश सिंह की देख रेख में सभी को रखा गया है।सभी 23 लोगों में कुछ बेंगाबाद तो कुछ लोग मधुपुर के करों थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।सभी लोग राष्ट्रीय राजमार्ग में एक ट्रक से उतरकर डुमरी होते हुए पीरटांड के रास्ते मधुबन जाना चाहते थे।इसी कड़ी में जब वे लोग पीरटांड थाना के पास पार हो रहे थे तो इनलोगों पर पीरटांड थाना

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Apr 2020 06:15 PM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2020 06:15 PM (IST)
मधुबन जा रहे 23 लोगों को भेजा क्वारंटाइन सेंटर
मधुबन जा रहे 23 लोगों को भेजा क्वारंटाइन सेंटर

पीरटांड़ : डुमरी मुख्य मार्ग पर पैदल चल रहे 23 लोगों को शनिवार रात पीरटांड़ प्रशासन ने प्रखंड परिसर में बने क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया। अंचल निरीक्षक रामनरेश सिंह की देखरेख में सभी को रखा गया है। सभी 23 लोगों में कुछ बेंगाबाद तो कुछ लोग मधुपुर के करों थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी लोग राष्ट्रीय राजमार्ग में एक ट्रक से उतरकर डुमरी होते हुए पीरटांड़ के रास्ते मधुबन जाना चाहते थे। इसी बीच जब वे लोग पीरटांड़ थाना के पास से गुजर रहे थे तो उन लोगों पर थाना प्रभारी अशोक प्रसाद की नजर पड़ी। उन्होंने बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू, सीओ विनय प्रकाश तिग्गा, एसडीपीओ नीरज सिंह आदि को इसकी जानकारी देते हुए सभी को प्रखंड परिसर में बने क्वारंटाइन सेंटर में पूरी व्यवस्था के साथ एडमिट कर दिया। उन्हें मास्क, सैनिटाइजर, ब्रश, टूथ पेस्ट आदि उपलब्ध कराया गया।

सीओ ने बताया कि सभी लोग बिहार के सासाराम से आ रहे हैं। कहीं ईंट भट्ठे में काम करते थे। वहां परेशानी होने पर किसी ट्रक से डुमरी आए। वहां से पैदल गिरिडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान इनलोगों को पकड़ा गया।

chat bot
आपका साथी