सिस्टम में ही घुसा भ्रष्टाचार : मुख्यमंत्री

गिरिडीह : भ्रष्टाचारमुक्त शासन देने के वादे पर सत्ता में आई भाजपा के मुख्यमंत्री रघुवर दास को अब भ्

By Edited By: Publish:Fri, 28 Oct 2016 06:18 PM (IST) Updated:Fri, 28 Oct 2016 06:18 PM (IST)
सिस्टम में ही घुसा भ्रष्टाचार : मुख्यमंत्री

गिरिडीह : भ्रष्टाचारमुक्त शासन देने के वादे पर सत्ता में आई भाजपा के मुख्यमंत्री रघुवर दास को अब भ्रष्टाचार मुद्दे पर कार्यकर्ताओं के भी सवालों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री को कहना पड़ा कि भ्रष्टाचार वे नहीं करते हैं। यह सिस्टम में फैल गया है। इसे दो साल में वे कैसे खत्म कर सकते हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां न्यू सर्किट हाउस के सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित था।

एक कार्यकर्ता ने सवाल किया कि कुछ अधिकारी यहीं बड़े-बड़े महल बनाकर रह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बनाने दीजिए। दो साल में मैं क्या-क्या कर सकता हूं। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अधिकारियों की शिकायत व उनके खिलाफ आंदोलन नहीं करें। भ्रष्ट अधिकारियों की पहचान कर उन्हें रिश्वत देकर पकड़ाने का काम करें। गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं और संगठन मजबूत करें। कहा कि जहां तक कार्यकर्ताओं का सवाल है, तो अंतिम साल में वे उनके लिए भी सोचेंगे। बैठक में गिरिडीह के विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, जिलाध्यक्ष प्रकाश सेठ आदि मौजूद थे। सभागार खचाखच भरा था। जगह नहीं मिलने के कारण मंत्री नीलकंठ ¨सह मुंडा, विधायक जयप्रकाश वर्मा, केदार हाजरा, नागेंद्र महतो बैठक में भाग नहीं ले सके। बैठक का संचालन जिला मंत्री सुनीत कुमार ने किया।

chat bot
आपका साथी