अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

सरिया (गिरिडीह) : रविवार को सरिया अंचल अधिकारी निर्भय कुमार व सरिया पुलिस की अगुवाई में सरिया के स्ट

By Edited By: Publish:Mon, 25 Jul 2016 01:00 AM (IST) Updated:Mon, 25 Jul 2016 01:00 AM (IST)
अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

सरिया (गिरिडीह) : रविवार को सरिया अंचल अधिकारी निर्भय कुमार व सरिया पुलिस की अगुवाई में सरिया के स्टेशन रोड में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बुलडोजर चला और अतिक्रमण हटाओ अभियान को चलाया गया। अभियान की शुरुआत सरिया स्टेशन के नजदीक से चालू किया गया और पूरा स्टेशन रोड में चलाया गया। इस क्रम में केशरे हिन्द के जमीन में स्थानीय लोगों के द्वारा वर्षों से किए गए अतिक्रमण कर लगाए गए झोपड़ी, मकान, गुमटी आदि को हटाया गया। प्रशासन के द्वारा चलायी जा रही इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों की काफी भीड़ रही, वहीं विभाग के द्वारा पुलिस के जवान भी लगाए गए थे। बताते चले कि सरिया सीओ के नेतृत्व में पूर्व के कुछ दिन पूर्व भी सरिया थाना के नजदीक से सरिया स्टेशन रोड तक अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया था।

chat bot
आपका साथी