वाहन के चपेट में आने से महिला की मौत

सरिया (गिरिडीह) : सरिया थाना क्षेत्र के चंद्रमारणी गांव में शुक्रवार की शाम एक सफेद पिकअप वैन (जेएच1

By Edited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 01:02 AM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 01:02 AM (IST)
वाहन के चपेट में आने से महिला की मौत

सरिया (गिरिडीह) : सरिया थाना क्षेत्र के चंद्रमारणी गांव में शुक्रवार की शाम एक सफेद पिकअप वैन (जेएच10डबलू-3557) की चपेट में आने से इसी गांव की निवासी सहोद्री देवी (70) की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलने पर सरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ देखने को मिली। बताया गया कि उक्त वाहन औरवाटांड़ के तेजो महतो का है। घटना के समय गाड़ी पूना मंडल चला रहा था, जो घटना के बाद वाहन छोड कर फरार हो गया। उक्त वाहन घटना स्थल से थोड़ी दूर पर डीजे सेट उतार कर लौट रहा था। घर के बाहर बैठी उक्त महिला को अपनी चपेट में ले लिया। सहोद्री देवी शिक्षा विभाग की पेंशनधारी भी थी।

chat bot
आपका साथी