अंजुमन कमेटी से न्याय की गुहार

बिरनी (गिरिडीह) : यौनशोषण की शिकार एक युवती ने बरकट्ठा थानांतर्गत चलकुसा की अंजमुन कमेटी से न्याय की

By Edited By: Publish:Tue, 21 Apr 2015 06:23 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2015 06:23 PM (IST)
अंजुमन कमेटी से न्याय की गुहार

बिरनी (गिरिडीह) : यौनशोषण की शिकार एक युवती ने बरकट्ठा थानांतर्गत चलकुसा की अंजमुन कमेटी से न्याय की गुहार लगायी है। कमेटी को दिए आवेदन में उसने कहा है कि माखमरगो के आफताब अंसारी ने शादी का झांसा देकर उसका यौनशोषण किया। उसे एक बच्चा पैदा हुआ, लेकिन बाद में उसने शादी करने से इन्कार कर दिया। यह मामला न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय के आदेश पर बच्चा एवं आरोपी का डीएनए टेस्ट किया गया, जिसमें पाजिटिव रिपोर्ट आयी। इसके बाद न्यायालय ने भरण-पोषण के लिए आरोपी को 3 हजार रुपया प्रतिमाह देने का आदेश दिया, लेकिन वह इस आदेश का पालन नहीं कर रहा है। अब आरोपी की शादी चलकुसा बरकट्ठा थाना के खरगू में तय हुई है। इसे देखते हुए पीड़िता ने अंजुमन से इस शादी को रोकने की गुहार लगायी है। कमेटी के सदर सेक्रेटरी मो. अलीमुद्दीन ने दूरभाष पर बताया कि आवेदन मिला है। मामला बहुत संगीन है। इस पर पूरी कमेटी के लोग विचार कर पीड़िता को न्याय दिलाएंगे।

chat bot
आपका साथी