गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों का धरना

तिसरी (गिरिडीह) : धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक सामग्री फेंकने के विरोध में सोमवार को गाधी मैदान में सैक

By Edited By: Publish:Mon, 19 Jan 2015 07:32 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jan 2015 07:32 PM (IST)
गिरफ्तारी की मांग पर ग्रामीणों का धरना

तिसरी (गिरिडीह) : धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक सामग्री फेंकने के विरोध में सोमवार को गाधी मैदान में सैकड़ों लोग धरना पर बैठे। इस दौरान तिसरी, चंदौरी, खिजरी, गुमगी बाजार बंद रहे। वाहनों का परिचालन भी ठप रहा। सुबह दस बजे नैयाडीह, चंदौरी, भंडारी, खिजरी, गुमगी, बरवाडीह सहित विभिन्न गावों से लोगों का हुजूम धरनास्थल पर पहुंचा जहां सभा की गई।

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि नैयाडीह दुर्गा मंडप में आपत्तिजनक वस्तु फेंकना निंदनीय है। इस घटना के 15 दिन बाद भी दोषी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरएसएस के जिला अध्यक्ष विभाकर पाडेय ने कहा कि लोगों के सब्र की परीक्षा पुलिस प्रशासन न ले।

अब सैकड़ों लोग न्याय के लिए जुट गए हैं। नैयाडीह काड के दोषी की तीन दिन में गिरफ्तारी हो अन्यथा उग्र आदोलन होगा। सभा को हरीश प्रसाद शाह, छोटू किस्कू, संजीत राम, राजेश राम, गोविंद सिंह, अशोक सिंह, प्रकाश पासवान आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता किसुन यादव एवं संचालन सुरेश सिंह ने किया।

chat bot
आपका साथी