क्रिसमस मिलन में मसीही एकता पर जोर

गिरिडीह : सदर प्रखंड के ससांक बेड़ा गांव में शनिवार को मसीही एकता संगति की ओर से क्रिसमस मिलन समारोह

By Edited By: Publish:Sat, 20 Dec 2014 07:16 PM (IST) Updated:Sat, 20 Dec 2014 07:16 PM (IST)
क्रिसमस मिलन में मसीही एकता पर जोर

गिरिडीह : सदर प्रखंड के ससांक बेड़ा गांव में शनिवार को मसीही एकता संगति की ओर से क्रिसमस मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने प्रभु यीशु मसीह के अवतरण से लेकर सूली पर चढ़ने तक की घटना को गीतों के माध्यम से बताने का प्रयास किया। नौनिहालों के इस प्रयास को लोगों ने खूब सराहा।

इसके पहले बतौर मुख्य अतिथि नुनूलाल मरांडी, पास्टर डीडी सुब्बा, पास्टर जान मसीह, पास्टर नीरज मुर्मू एवं पास्टर अशोक विक्टर की ओर से संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मंच संचालन कर रहे कानन किस्कू ने क्रिमसम मिलन के मौके पर मसीही एकता पर बल दिया और 25 दिसंबर को प्रभु यीशु के जन्म दिवस पर समाज में खुशिया बांटने की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान सोलो गीत, ग्रुप गायन, एकल गीत आदि में एजी चर्च, बाइड चर्च, कोलडीहा चर्च आदि की ओर से प्रभावशाली भूमिका निभाई गई। मौके पर संगीत तिग्गा, सुमीर किस्पोट्टा, राकेश मसीह, दिनेश राम, सरिता लकड़ा, क्रिसमस फादर की भूमिका में जोना मरांडी सहित मसीही क्लीसिया के सैकड़ों सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी