मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने गढ़वा को दी करोड़ों की सौगात, फुटबॉल स्‍टेडियम से लेकर हैलीपेड तक की अब मिलेगी सुविधा

झारखंड के गढ़वा को पांच नई योजनाओं की सौगात मिली है। मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने रविवार को जिले में 95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांच बड़ी योजनाओं का उद्घाटन किया। सभी योजनाओं के उद्घाटन के उपरांत मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से रांची के लिए प्रस्थान कर गए। वक्‍त की कमी के चलते वह जनसभा को संबोधित नहीं कर सके। मौके पर कई गणमान्‍य उपस्थित रहे।

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen Publish:Mon, 04 Mar 2024 10:53 AM (IST) Updated:Mon, 04 Mar 2024 10:53 AM (IST)
मुख्‍यमंत्री चंपई सोरेन ने गढ़वा को दी करोड़ों की सौगात, फुटबॉल स्‍टेडियम से लेकर हैलीपेड तक की अब मिलेगी सुविधा
शिलापट्ट का अनावरण कर नव निर्मित समाहरणालय का उद्घाटन करते सीएम चंपई सोरेन।

HighLights

  • मौसम खराब होने के कारण सीएम सड़क मार्ग से पहुंचे गढ़वा।
  • खराब मौसम के बावजूद सीएम को सुनने के लिए आई थी भारी भीड़।

जासं, गढ़वा। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के रविवार को गढ़वा दौरे पर मौसम का असर दिखा। सीएम को हेलीकाप्टर से दोपहर 12.10 बजे गढ़वा आना था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण वे सड़क मार्ग से शाम साढ़े चार बजे गढ़वा पहुंचे। करीब एक घंटा के अपने गढ़वा प्रवास के दौरान चंपई सोरेन ने जिले में 95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पांच बड़ी योजनाओं का उद्घाटन किया।

नए समाहरणालय का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री।

योजनाओं में ये हैं शामिल

सीएम द्वारा जिन योजनाओं का उद्घाटन किया गया, उसमें गढ़वा प्रखंड के कल्याणपुर में बना नया समाहरणालय भवन, बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क, शहर के सोनपुरा में बस स्टैंड, गोविंद हाईस्कूल के मैदान के निकट नीलांबर-पीतांबर बहुद्देशीय सांस्कृतिक भवन तथा कन्या मध्य विद्यालय में बना फुटबाल स्टेडियम शामिल हैं।

उक्त सभी योजनाओं के उद्घाटन के उपरांत मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से रांची के लिए प्रस्थान कर गए। समयाभाव के कारण सीएम ने गोविंद हाई स्कूल के मैदान में प्रस्तावित जनसभा को संबोधित नहीं कर सके।

शहीद नीलांबर पीतांकर की प्रतिमा का अनावरण करते मुख्यमंत्री।

जनसभा को संबोधित किए बिना लौटे सीएम

मौसम के अनुकूल नहीं होने के बावजूद सीएम को सुनने के लिए गोविंद हाई स्कूल के मैदान में लोगों की भारी भीड़ पहुंची थी। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री को दिन के 12.10 बजे गढ़वा आना था।

योजनाओं के उद्घाटन के बाद उन्हें 1.50 से गोविंद हाई स्कूल के मैदान में जनसभा को संबोधित करना था। लेकिन मौसम खराब होने के कारण सीएम सड़क मार्ग से शाम करीब साढ़े चार बजे गढ़वा पहुंचे। विलंब से आने के कारण उन्होंने पांचों योजनाओं का उद्घाटन कर बगैर जनसभा को संबोधित किए ही हेलीकाप्टर से रांची के लिए प्रस्थान कर गए।

गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन करते मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर व अन्य।

समाहरणालय बनाने में हुए 60 लाख खर्च

इस मौके पर सीएम के साथ गढ़वा विधायक सह पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मिथिलेश कुमार ठाकुर, लातेहार विधायक बैजनाथ राम तथा मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, उपायुक्त शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, जिप अध्यक्ष शांति देवरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। विदित हो कि लगभग नौ एकड़ भूमि में निर्मित नए समाहरणालय भवन का निर्माण 60 करोड़ की लागत से कराया गया है।

राज्‍य के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मिथिलेश ठाकुर

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। क्योंकि गढ़वा जिले को पांच महत्वपूर्ण विकास योजनाओं का सौगात मिला है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार राज्य की सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इसी कड़ी में आज गढ़वा जिले में लगभग 85 करोड़ रुपये की लागत से पांच महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन कर जिले वासियों को समर्पित किया गया है। जिले वासी इस शुभ घड़ी के गवाह बने हैं। उन्होंने इसी प्रकार गढ़वा समेत संपूर्ण राज्य में उत्तरोत्तर विकास का कार्य करने की बात कही।

यह भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी रोबिन मिंज सड़क हादसे में घायल, डिवाइडर से टकराई बाइक; पिता ने सेहत को लेकर दी बड़ी जानकारी

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: पीएम मोदी के स्वागत में एक गलती... धनबाद के डीसी पर गिरी गाज, चंपई सोरेन ने लिया कड़ा एक्शन

chat bot
आपका साथी