ट्रक- बस की टक्कर में यात्री घायल

बासुकीनाथ : जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका देवघर मुख्य मार्ग पर सोमवार की दोपहर सरडीहा लठियाजोरि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 07:19 PM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 07:19 PM (IST)
ट्रक- बस की टक्कर में यात्री घायल
ट्रक- बस की टक्कर में यात्री घायल

बासुकीनाथ : जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुमका देवघर मुख्य मार्ग पर सोमवार की दोपहर सरडीहा लठियाजोरिया के समीप ट्रक और बस की टक्कर में बस में सवार एक यात्री घायल हो गया। घटना में बस का अगला शीशा चकनाचूर हो गया। बताया जाता है कि देवघर से दुमका की ओर जा रही है तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में लठियाजोरिया के समीप अचानक ब्रेक मार दिया। इससे पीछे से आ रही बस का चालक अपने वाहन पर संतुलन न बना सका और ट्रक में पीछे से धक्का मार दिया। घटना में बस में सवार एक यात्री घायल हो गया। इसका जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।

chat bot
आपका साथी