चुनाव से पूर्व मतदान केंद्रों का मुआयना शुरू

दुमका : लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर बूथों का निरीक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को श्रीरामकृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय में स्थित पांच बूथ का मुआयना किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Feb 2019 06:46 PM (IST) Updated:Wed, 06 Feb 2019 06:46 PM (IST)
चुनाव से पूर्व मतदान केंद्रों का मुआयना शुरू
चुनाव से पूर्व मतदान केंद्रों का मुआयना शुरू

दुमका : लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर बूथों का निरीक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को श्रीरामकृष्ण आश्रम उच्च विद्यालय में स्थित पांच बूथ का मुआयना किया गया। इसी क्रम में श्रीरामकृष्ण आश्रम मध्य विद्यालय में स्थित बूथ संख्या तीन का भी मुआयना किया गया। यह बूथ कुरुवा पंचायत के दायरे में पड़ता है। मुआयना के दौरान दुमका सदप प्रखंड के बीडीओ संजय कुमार दास, नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी राजीव मिश्र, नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक देवव्रत पोद्दार समेत कई पदाधिकारी एवं समाजसेवी भोला ¨सह उपस्थित मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी