विकास से प्रभावित लोगों ने थामा भाजपा का दामन

दुमका सदर प्रखंड की घासीपुर पंचायत के मोहली टोला में भाजपा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष नीरज प्रसाद भंडारी की अध्यक्षता में कल्याण मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी के सामने बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 05:13 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 05:13 PM (IST)
विकास से प्रभावित लोगों ने थामा भाजपा का दामन
विकास से प्रभावित लोगों ने थामा भाजपा का दामन

दुमका : सदर प्रखंड की घासीपुर पंचायत के मोहली टोला में भाजपा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष नीरज प्रसाद भंडारी की अध्यक्षता में कल्याण मंत्री डॉक्टर लुईस मरांडी के सामने बड़ी संख्या में आदिवासी महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और समाज कल्याण मंत्री के विकास कार्य से प्रभावित होकर सभी ने सदस्यता ग्रहण करने का निर्णय लिया। मंत्री ने कहा कि सरकार सभी वर्ग के लिए काम कर रही है। जो काम दूसरी सरकार अपने लंबे कार्यकाल में नहीं कर सकी, उसे इस भाजपा सरकार ने चंद महीनों में करके दिखाया है। मुख्यमंत्री का कार्य हर गांव में बोल रहा है। मौके पर सुभाष मोहली, चुनू मोहली, शीलवंती हेंब्रम, मिथुन मोहली आदि शामिल थे। इधर, मंत्री ने रामपुर पंचायत के खेरबनी गांव में लोगों से मुलाकात की। उनके साथ मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी