मसलिया में बंद का आंशिक असर

मसलिया : जिले में मसलिया को छोड़कर कहीं पर भी सोमवार को आदिवासी सेंगेल अभियान व झारखंड दिशोम पार्टी क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 May 2018 04:57 PM (IST) Updated:Mon, 21 May 2018 04:57 PM (IST)
मसलिया में बंद का आंशिक असर
मसलिया में बंद का आंशिक असर

मसलिया : जिले में मसलिया को छोड़कर कहीं पर भी सोमवार को आदिवासी सेंगेल अभियान व झारखंड दिशोम पार्टी की ओर से बुलाई गई बंदी का कोई असर नहीं दिखा। मसलिया में बेरियर हेम्ब्रम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कुछ देर के लिए सड़क जाम किया। रैली निकाली जिससे कुछ देर के लिए वाहनों का आवागमन बंद रहा। बेरियर ने बताया कि लिंगायत धर्म के साथ सरना धर्म को मान्यता के लिए आंशिक रूप से सड़क जाम किया गया था। संताली भाषा को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा देने के बाद भी सरकार इसकी अवहेलना कर रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा व भाजपा कुछ जातियों को जबरन शामिल करने की कोशिश कर रही है।

कार्यकताओं ने दलाही बाजार में रैली निकाली। मौके पर मानवेल हांसदा, रमेश टुडू, पुलिस हेम्ब्रम, सतीश मूर्मू, दिशापति हेम्ब्रम, काटेश्वर किस्कू, रघुनाथ मरांडी, सुशील मरांडी, असीम मरांडी, साइमन हेम्ब्रम, हेमलाल मुर्मू, कालीश्वर मुर्मू, होपना टुडू, मिरूदी मुर्मू, कलोदी टुडू, मार्को मुर्मू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी