राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के कार्यक्रमों को बनाया जाएगा सफल

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Aug 2022 06:53 PM (IST) Updated:Tue, 16 Aug 2022 06:53 PM (IST)
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के कार्यक्रमों को बनाया जाएगा सफल
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के कार्यक्रमों को बनाया जाएगा सफल

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के कार्यक्रमों को बनाया जाएगा सफल

जागरण संवाददाता, दुमका : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के माध्यम से नामित विश्वविद्यालय संयोजक मनोज हांसदा का मंगलवार को विश्वविद्यालय में स्वागत किया गया। कुलपति डा. सोना झरिया मिंज ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर बधाई देते हुए कहा कि छात्रहित में उनके महत्वपूर्ण सुझावों पर विश्वविद्यालय प्रबंधन गंभीरता से पहल करेगा। विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता प्रो. संजय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के स्तर से विश्वविद्यालय में होने वाले आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा। इसके उपरांत इन मुद्दों पर एक अहम बैठक भी हुई। बैठक में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विमल मरांडी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे देश भर में मनाया जा रहा है। विश्वविद्यालय में भी जनजाति महापुरुषों की जीवन गाथा युवा पीढ़ी के बीच में आना चाहिए। जनजाति समाज में महापुरुषों का प्रचार-प्रसार अधिक से अधिक किया जाना चाहिए ताकि समाज के लोगों के द्वारा इन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा सके। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी संतोष मुर्मू, जिला कार्यसमिति सदस्य विनय मरांडी समेत कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी