दुमका की तैराकी टीम रांची के लिए रवाना

रांची के वीर बुधु भुगत एक्वाटेक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jun 2022 07:41 PM (IST) Updated:Fri, 24 Jun 2022 07:41 PM (IST)
दुमका की तैराकी टीम रांची के लिए रवाना
दुमका की तैराकी टीम रांची के लिए रवाना

दुमका की तैराकी टीम रांची के लिए रवाना

जागरण संवाददाता, दुमका : रांची के वीर बुधु भुगत एक्वाटेक स्टेडियम में शनिवार से आयोजित दो दिवसीय 12 वीं झारखंड राज्य सब-जूनियर एवं जूनियर तैराकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए दुमका की टीम शुक्रवार को रांची के लिए रवाना हुई।

दुमका जिला से 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में क्रमशः रौनक सिंह एवं आर्यन सिंह तथा 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग में मोहम्मद मुजीब अंसारी को रांची के लिए रवाना किया। पहली बार राज्य स्तरीय तैराकी चैंपियनशिप में दुमका जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों को दुमका के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जीत की शुभकामना दी। मौके पर जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, दुमका जिला खेलकूद संघ के सचिव उमा शंकर चौबे दुमका जिला तैराकी संघ के सचिव सुमन कुमार, उप सचिव ज्ञान प्रकाश ठाकुर एवं कोषाध्यक्ष कुमार नवनीत उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी