सरयू राय अनुभवी नेता, थोड़ा धैर्य रखना चाहिए

सूबे के निवर्तमान कृषि मंत्री रणधीर सिंह सहयोगियों के साथ सोमवार को बासुकीनाथ पहुंचे और पूजा अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 06:16 PM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:16 PM (IST)
सरयू राय अनुभवी नेता, थोड़ा धैर्य रखना चाहिए
सरयू राय अनुभवी नेता, थोड़ा धैर्य रखना चाहिए

बासुकीनाथ: सूबे के निवर्तमान कृषि मंत्री रणधीर सिंह सहयोगियों के साथ सोमवार को बासुकीनाथ पहुंचे और पूजा अर्चना की। उन्हें पंडित यमुना पत्रलेख, बाबूजी पत्रलेख, अमरी पत्रलेख, कुंदन पत्रलेख ने विधि विधान के साथ पूजा कराई। पूजा करने के बाद उन्होंने कहा कि बाबा बासुकीनाथ से आगामी विधानसभा चुनाव में जीत की मंगल कामना की।

भाजपा के वरीय नेता सरयू राय के द्वारा बगावती रुख अपनाए जाने के बारे में पूछे जाने पर कहा कि सरयू राय अनुभवी नेता हैं, लेकिन उन्हें थोड़ा धैर्य रखना चाहिए। कहा कि पार्टी का फैसला सर्वमान्य है। झारखंड में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

कहा कि सूबे में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा का इस बार 65 पार के नारे को बुलंद करते हुए कहा कि इस बार 65 से भी अधिक सीटें भाजपा को मिलने जा रही है।

chat bot
आपका साथी