15 को प्रखंड मुख्यालय में जलसहिया देगी धरना

जरमुंडी मुख्य बाजार स्थित नगर भवन के समीप मंगलवार को झारखंड प्रदेश ग्राम जल सहिया संगठन की एक बैठक प्रभारी जिला अध्यक्ष मंजू देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड की जल सहियाओं के द्वारा अपनी मांगों को लेकर 15 अक्टूबर को जरमुंडी प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में ग्राम जल सहिया के समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 06:32 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 06:32 PM (IST)
15 को प्रखंड मुख्यालय में जलसहिया देगी धरना
15 को प्रखंड मुख्यालय में जलसहिया देगी धरना

संवाद सहयोगी, बासुकीनाथ : जरमुंडी मुख्य बाजार स्थित नगर भवन के समीप मंगलवार को झारखंड प्रदेश ग्राम जल सहिया संगठन की एक बैठक प्रभारी जिला अध्यक्ष मंजू देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रखंड की जल सहियाओं के द्वारा अपनी मांगों को लेकर 15 अक्टूबर को जरमुंडी प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में ग्राम जल सहिया के समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक हेमंत स्वर्णकार ने कहा कि अपने हक, अधिकार एवं कर्तव्य को लेकर जल सहिया के द्वारा झारखंड प्रदेश ग्राम जलसहिया संगठन के बैनर तले यह धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस बैठक में मुख्य रूप से गीता देवी, अंबा देवी, अनिता देवी, मीरा देवी, पानुसूरी हेम्ब्रम, मनचला देवी, मौसमी रानी सेन, चंदना देवी, अंजनी देवी, कुमुदी देवी, पार्वती देवी, अंजनी देवी सहित अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी