गोपीकांदर में महिला से दुष्कर्म

गोपीकांदर : गोपीकांदर थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना छह

By Edited By: Publish:Wed, 15 Oct 2014 06:47 PM (IST) Updated:Wed, 15 Oct 2014 06:47 PM (IST)
गोपीकांदर में महिला से दुष्कर्म

गोपीकांदर : गोपीकांदर थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना छह अक्टूबर की है, लेकिन मामला बुधवार को दर्ज कराया गया। पीड़िता ने बताया कि वह शौच के लिए गांव के समीप स्थित तालाब किनारे गई थी। वहां अनूप मंडल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर उसने अपने पति को पूरी बात बताई। इसके बाद गांव में पंचायती कर आरोपी पर 60 हजार रुपया का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना की राशि नहीं देने पर पीड़िता ने बुधवार को युवक के खिलाफ दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी