झरिया में दूसरे दिन भी नहीं हुई जलापूर्ति, लोगों में मचा हाहाकार

जासं झरिया-जामाडोबा जामाडोबा जल संयंत्र के इंटेकवेल में लगे पांच नंबर का मोटर पंप खराबहोने सले दूसरे दिन भी जलापूर्ति नहीं हो सकी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 08:47 PM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 08:47 PM (IST)
झरिया में दूसरे दिन भी नहीं हुई जलापूर्ति, लोगों में मचा हाहाकार
झरिया में दूसरे दिन भी नहीं हुई जलापूर्ति, लोगों में मचा हाहाकार

जासं, झरिया-जामाडोबा : जामाडोबा जल संयंत्र के इंटेकवेल में लगे पांच नंबर का मोटर पंप खराब होने से लगातार दूसरे दिन भी झरिया व आसपास क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रही। लगभग छह लाख लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। मोटर पंप के खराब होने से संयंत्र के फिल्टर प्लांट में जल भंडारण प्रभावित हो गया है। झमाडा कर्मचारियों ने बताया कि पांच नेबर मोटर पंप खराब हो गया है। छह व आठ नंबर मोटर पंप के सहारे जल भंडारण किया जा रहा है। लेकिन काफी कम मात्रा पानी जमा होने से झरिया क्षेत्र को पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकी। मंगलवार को डीवीसी की ओर से बिजली आपूर्ति बाधित किए जाने से जलापूर्ति नहीं हुई थी। झमाडा जामाडोबा संयंत्र के शिफ्ट इंचार्ज कृष्णा चौबे ने बताया कि शाम या रात तक पांच नंबर मोटर पंप को ठीक करने के बाद गुरुवार को झरिया में जलापूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी