चॉकलेट डे पर आज देंगे प्रेमी जोड़े एक दूसरे को चॉकलेट, कोक चॉकलेट की डिमांड अधिक

वैलेंटाइन वीक के दौरान प्यार का जश्न शुरू हो चुका है। अब बारी है चॉकलेट डे की। वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन ये दिन बेहद खास होता है कपल्स के लिए। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को चॉकलेट खिलाकर मुहं मीठा करते है। इसके बाद प्यार का इजहार करते है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 11:29 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 11:29 AM (IST)
चॉकलेट डे पर आज देंगे प्रेमी जोड़े एक दूसरे को चॉकलेट, कोक चॉकलेट की डिमांड अधिक
वैलेंटाइन वीक के दौरान प्यार का जश्न शुरू हो चुका है। अब बारी है चॉकलेट डे की। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: वैलेंटाइन वीक के दौरान प्यार का जश्न शुरू हो चुका है। अब बारी है चॉकलेट डे की।

वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन ये दिन बेहद खास होता है कपल्स के लिए। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को चॉकलेट खिलाकर मुहं मीठा करते है। इसके बाद प्यार का इजहार करते है।

वैलेंटाइन उत्सव का चॉकलेट डे इस बात का गवाह है कि कुछ चीजें उम्र और समय के परे होती हैं। चॉकलेट के लिए दीवानगी सभी में होती है। चॉकलेट ने हर दिल में अपनी जगह बनाई है। ऐसे कहा गया है कि हर रिश्ते की शुरूआत प्यार से होती है। इसलिए कई लोग इस दिन चॉकलेट देकर या खिलाकर रिश्ते में मिठास घोलते हैं। एेसे वैलेंटाइन वीक में हर दिन खास होता है, लेकिन चॉकलेट डे बेहद खास है। क्योंकि चॉकलेट सभी को काफी पसंद आती है। खासकर लड़कियों को। यही वजह है कि लड़कियां वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे का बेसब्री से इंतजार करती हैं। 

बाजार में चॉकलेट की बढ़ी मांग: अन्य दिनों की तुलना में बाजार मेें चॉकलेट की मांग बढ़ गई हैै। युवाकों को भा रहा कोक चॉकलेट। जिसकी बिक्री इस वक्त बढ़ गई है। कोक चॉकलेट, मोल्डेड चॉकलेट, कोटेड चॉकलेट, लेयर्ड चॉकलेट, फिल्ड चॉकलेट और चॉकलेट क्लस्टर की मांग अधिक है। इसके साथ ही आम दिनों की तरह कैडबरी, किटकैट की अलग-अलग प्रकार उपल्बध है। इस वक्त बाजार में पांच रूपए से दो हजार तक के चॉकलेट उपलब्ध है।

कल मनाया जाएगा टेडी डेः 10 फरवरी को टेडी डे सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन अधिकांश बॉयफ्रेंड्स अपनी गर्लफ्रेंड को टेडी बियर गिफ्ट करेंगे।

chat bot
आपका साथी