तेतुलमारी में ओवर वर्डेन के ढेर में दब किशोरी की माैत, जलावन के लिए निकाल रही थी कोयला Dhanbad News

कोयलांचल में जहां-तहां पड़े कोयले के ओवर वर्डेन से लोग कोयला चुनने का काम करते हैं। कुछ कोयला चुनकर बेच देते हैं तो कुछ जलावन में इस्तेमाल करते हैं। कोमल कोयला निकाल रही थी।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 14 Sep 2019 03:58 PM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 03:58 PM (IST)
तेतुलमारी में ओवर वर्डेन के ढेर में दब किशोरी की माैत, जलावन के लिए निकाल रही थी कोयला Dhanbad News
तेतुलमारी में ओवर वर्डेन के ढेर में दब किशोरी की माैत, जलावन के लिए निकाल रही थी कोयला Dhanbad News

कतरास,जेएनएन। तेतुलमारी में शनिवार को कोयले के मलबे में दबकर विनोद भुइयां की 12 वर्षीय बेटी कोमल की माैत हो गई। वह घटना के समय मलबे से कोयले निकालने का काम कर रही थी। परिजनों का कहना है कि वह जलावन के लिए कोयले निकाल रही थी।

कोयलांचल में जहां-तहां पड़े कोयले के ओवर वर्डेन से लोग कोयला चुनने का काम करते हैं। कुछ कोयला चुनकर बेच देते हैं तो कुछ जलावन में इस्तेमाल करते हैं। कोमल कोयला निकाल रही थी। अचानक उसके ऊपर मलबा गिर पड़ा। वह मलबे के नीचे दब गई। उसे निकालकर इलाज के लिए धनबाद भेजा गया है। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। कोमल की माैत के बाद उसके परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी