Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धनबाद से हर दिन नई दिल्ली के लिए सुपरफास्ट ट्रेन, सुबह दिल्ली में सवार होकर देर रात पहुंच सकेंगे धनबाद

    By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
    Updated: Tue, 31 Jan 2023 12:16 PM (IST)

    धनबाद से दिल्ली के लिए हर दिन तकरीबन 600 यात्री सफर करते हैं। इसके लिए वैसे तो कई ट्रेनें हैं लेकिन इन ट्रेनों में प्रति दिन दिल्ली के लिए वेटिंगलिस्ट रहती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए एक सुपरफास्‍ट ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है।

    Hero Image
    धनबाद से दिल्‍ली के लिए जल्‍द चल सकती है सुपरफास्‍ट ट्रेन

    जागरण संवाददाता, धनबाद। धनबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। धनबाद से नई दिल्ली के लिए जल्द ही सुपरफास्ट ट्रेन चल सकती है। पूर्व मध्य रेलवे ने आठ नई ट्रेन को मंजूरी दी है। इनमें धनबाद से नई दिल्ली के लिए नई ट्रेन भी शामिल हैं। सभी ट्रेनों के लिए दोनों ओर से टाइम टेबल भी तय कर लिया गया है। धनबाद से नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन प्रति दिन चलेगी। पूर्व मध्य रेल ने अपने स्तर पर सारी तैयारी पूरी कर टाइम टेबल के साथ नई ट्रेन चलाने की अनुमति रेलवे बोर्ड से मांगी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने का बस इंतजार

    रेलवे बोर्ड के प्रधान कार्यकारी निदेशक कोचिंग को भेजे गए प्रस्ताव में बताया गया है कि पूर्व मध्य रेल ने नई ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सुविधा और जन प्रतिनिधियों की लंबी मांग के मद्देनजर नई ट्रेनें चलाई जाएं। रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही ट्रेनें पटरी पर उतर जाएंगी। रेलवे ने दोनों ओर से इस ट्रेन के टाइम टेबल को यात्रियों की सुविधा का ख्याल रख कर तैयार किया है। यहां से दिन में खुलने वाली ट्रेन दूसरे दिन सुबह नई दिल्ली पहुंचाएगी। वापसी में सुबह नई दिल्ली में सवार होकर देर रात तक धनबाद सकेंगे।

    नई ट्रेन के लिए प्रस्तावित टाइम टेबल

    • धनबाद- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस धनबाद से दिन में 11 बजे खुलेगी। शाम 5:20 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, रात 8:35 पर प्रयागराज, रात 10:45 कानपुर होकर दूसरे दिन अलसुबह 4:45 पर नई दिल्ली
    • नई दिल्ली- धनबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 7:00 बजे रवाना होगी। दोपहर 12:40 पर कानपुर, दोपहर 2:40 पर प्रयागराज, शाम 5:05 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और उसी दिन रात 11:30 पर धनबाद पहुंचेगी।

    धनबाद-गोमो से हर दिन लगभग 600 यात्री करते हैं दिल्ली की यात्रा

    धनबाद से दिल्ली के लिए हर दिन तकरीबन 600 यात्री सफर करते हैं। इनमें धनबाद से हावड़ा व सियालदह राजधानी, दुरंतो, पूर्वा, नेताजी एक्सप्रेस, पश्चिम बंगाल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, हावड़ा-बाड़मेर, हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस, सियालदह-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस शामिल हैं। इन ट्रेनों में प्रति दिन दिल्ली के लिए वेटिंगलिस्ट रहती है। धनबाद से कोडरमा तक दिल्ली जानेवाले यात्रियों की संख्या लगभग एक हजार है। नई ट्रेन से यात्रियों को बेहतर विकल्प मिल सकेगी।

    यह भी पढ़ें- रेलवे का बुलडोजर चलते ही दर्जनों मकान और दुकान हुए ध्‍वस्‍त, धनबाद की हिल कॉलोनी में जमकर हुआ हंगामा और विरोध