Lockdown: CM को ट्वीट करने के बाद सिंदरी में फंसे कर्मियों के हालात सुधरे, मुफ्त भोजन के साथ मिलेगा पूरा वेतन Dhanbad News

हर्ल प्रोजेक्ट के किसी कर्मचारी ने ट्वीट कर सीएम को सिंदरी में फंसे कर्मचारियों के बारे में बताया था। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया और श्रम विभाग को जांच के लिए कहा।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Wed, 01 Apr 2020 06:48 PM (IST) Updated:Wed, 01 Apr 2020 07:39 PM (IST)
Lockdown: CM को ट्वीट करने के बाद सिंदरी में फंसे कर्मियों के हालात सुधरे, मुफ्त भोजन के साथ मिलेगा पूरा वेतन Dhanbad News
Lockdown: CM को ट्वीट करने के बाद सिंदरी में फंसे कर्मियों के हालात सुधरे, मुफ्त भोजन के साथ मिलेगा पूरा वेतन Dhanbad News

धनबाद, जएनएन। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से सिंदरी में फंसे हर्ल प्रोजेक्ट में काम करने वाले कर्मचारियों के हालात सुधरे हैं। दरअसल, प्रोजेक्ट के किसी कर्मचारी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री को सिंदरी में फंसे कर्मचारियों की दयनीय स्थिति से अवगत कराया था। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इसे गंभीरता से लिया और स्थिति की जानकारी के लिए श्रम विभाग को निर्देश दिया।

मास्क व सैनिटाइज की हुई व्यवस्था : श्रम विभाग के अधिकारियों के प्रस्तावित सिंदरी दौरे से हर्ल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। श्रम विभाग के अधिकारियों के सिंदरी आने से पहले ही सिंदरी के विभिन्न कर्मचारी शिविरों में रह रहे 1437 कर्मचारियों को मुफ्त भोजन, छुट्टी के दौरान पूरा वेतन, शिविरों में रह रहे कर्मचारियों का चिकित्सीय निरीक्षण, मास्क, सैनिटाइज की सुविधा दे दी गई।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर धनबाद से सिंदरी आई टीम में श्रम अधीक्षक प्रवीण कुमार, कारखाना निरीक्षक राहुल कुमार, श्रम अधीक्षक सह इंफोर्समेंट अधिकारी (बोकारो) हरेंद्र कुमार सिंह और एलईओ सेंट्रल अभिषेक कुमार राठौड़ शामिल थे।

स्थिति का होता रहेगा निरीक्षण : इस दौरान कहा कि हर्ल के अपर महाप्रबंधक एमसी करण ने  प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को उपलब्ध कराई गई। सुविधाओं की जानकारी दी है। श्रम विभाग के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट कर्मचारियों से इन सुविधाओं की संपुष्टि भी किया है। श्रम अधिकारियों ने बताया कि श्रम विभाग नियमित रूप से सिंदरी में प्रोजेक्ट कर्मचारियों की स्थिति का निरीक्षण करता रहेगा।

chat bot
आपका साथी