Dhanbad Weather Alert: मध्य प्रदेश में लो प्रेशर से झारखंड में झमाझम, गर्मी से राहत; जानें कब तक होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में बने लो प्रेशर से राजस्थान की ओर से आ रहे बादलों की श्रृंखला मिल रही है। इससे लो प्रेशर मजबूत हो गया है। लो प्रेशर के मजबूत होने से इसके बादल जिस ओर जा रहे हैं वहां बारिश हो रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 07:53 AM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 07:53 AM (IST)
Dhanbad Weather Alert: मध्य प्रदेश में लो प्रेशर से झारखंड में झमाझम, गर्मी से राहत; जानें कब तक होगी बारिश
धनबाद में मध्यम दर्जे की हो रही बारिश ( फाइल फोटो)।

जागरण संवाददाता, धनबाद। उमस से परेशान कोयलांचल और संताल के लोगों को झमाझम बारिश ने राहत दिलाई है। शनिवार सुबह से धूप-छांव के बाद दोपहर से मौसम ने एकाएक करवट ले लिया। मेघ गर्जन के साथ जोरदार बारिश शुरू हुई। शाम के बाद बारिश की रफ्तार कम हो गई पर देर रात फिर जोर पकड़ ली। तीन बजे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिल गई, वहीं शहर के कई इलाके जलमग्न हो गये। रविवार को भी बारिश होने का अनुमान है। सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। माैसम विभाग ने बारिश के साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी दी है।

मध्य प्रदेश में लो प्रेशर के कारण झारखंड में आ रहे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्य प्रदेश में बने लो प्रेशर से राजस्थान की ओर से आ रहे बादलों की श्रृंखला मिल रही है। इससे लो प्रेशर मजबूत हो गया है। लो प्रेशर के मजबूत होने से इसके बादल जिस ओर जा रहे हैं, वहां बारिश हो रही है। नौ अगस्त तक राज्य के अलग-अलग हिस्से में बारिश की संभावना है। इसके बाद 10 और 11 अगस्त को उत्तर पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। धनबाद भी उत्तर पूर्व जिलों का ही हिस्सा है। यहां भी तेज बारिश के आसार हैं।

11 अगस्त तक ऐसा ही बना रहेगा माैसम

धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा में रविवार को सुबह से ही मध्यम दर्जे के गर्जन वाले बादल छाए हुए हैं। इसके साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में भी आज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि वर्तमान में मानसून का टर्फ लाइन मेदिनीनगर से होकर गुजर रहा है। इसके कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। राज्य में 11 अगस्त तक विभिन्न स्थानों पर ऐसी ही मौसम बना रहने की संभावना है। इस बीच हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जाने की संभावना है। इसके साथ ही मेघ और वज्रपात की भी संभावना बनी रहेगी।

chat bot
आपका साथी