पुलिस अभिरक्षा में PMCH में इलाजरत अभियुक्त फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी Dhanbad News

23 दिसंबर की शाम 6 बजे जयरामपुर निवासी 18 वर्षीय राजा निषाद को चोट लगने के बाद पीएमसीएच सर्जरी वार्ड के यूनिट 3 में भर्ती कराया गया था।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 03:33 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 03:33 PM (IST)
पुलिस अभिरक्षा में PMCH में इलाजरत अभियुक्त फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी Dhanbad News
पुलिस अभिरक्षा में PMCH में इलाजरत अभियुक्त फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। पीएमसीएच के सर्जरी वार्ड से मंगलवार को करीब 12 बजे राजा निषाद नामक कैदी फरार हो गया। सर्जरी वार्ड में खाली पड़े बेड को देखकर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। काफी देर तक खोज की गई। लेकिन, कैदा का पता नहीं चला। इसके बाद जयरामपुर पुलिस को कैदी के भाग जाने की सूचना दी गई। 

23 दिसंबर की शाम 6 बजे जयरामपुर निवासी 18 वर्षीय राजा निषाद को चोट लगने के बाद पीएमसीएच सर्जरी वार्ड के यूनिट 3 में भर्ती कराया गया। उसकी सुरक्षा में एएसआई आशीष कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिसकर्मी तैनात थे। राजा के पैर और सिर में चोट थी। उसे एक मामले में जयराम पुलिस ने पकड़ा था। चोट के कारण इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था।

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस के जवान लघुशंका करने गए। इसका फायदा उठाकर कैदी फरार हो गया। लौट के पुलिस के जवान पहुंचे तो बेड पर कैदी नहीं थे। इसके बाद पुलिस जवानों के होश उड़ गए। कैदी के भाग जाने की सूचना स्थानीय सरायढेला थाना को भी दी गई है। पुलिस कैदी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही है। संभावित ठिकानों पर छोपेमारी की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी