प्रेरणा को मिस झारखंड, केशव को मिस्टर झारखंड का ताज

धनबाद : प्रेरणा हाजरा के सिर मिस झारखंड व केशव बत्रा के मिस्टर झारखंड का ताज सजा है। रि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Oct 2018 03:09 AM (IST) Updated:Mon, 29 Oct 2018 03:09 AM (IST)
प्रेरणा को मिस झारखंड, केशव को मिस्टर झारखंड का ताज
प्रेरणा को मिस झारखंड, केशव को मिस्टर झारखंड का ताज

धनबाद : प्रेरणा हाजरा के सिर मिस झारखंड व केशव बत्रा के मिस्टर झारखंड का ताज सजा है। रविवार रात हीरक रोड स्थित द रीत होटल में संपन्न हुए मिस्टर एंड मिस झारखंड में प्रेरणा व केशव विजेता रहे। वहीं, लड़कियों में मुस्कान सिन्हा फ‌र्स्ट रनरअप और अनुभा राय सेकेंड रनरअप रही। लड़कों में अंशुराज फ‌र्स्ट रनरअप और सुजीत साहू सेकेंड रनरअप रहीं। स्टार लाइन इंटरटेनमेंट द्वारा आयोजित मिस्टर एंड मिस झारखंड के गै्रंड फिनाले को बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने जज किया। ग्रांड फिनाले में 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 16 लड़के व 16 लड़कियां शामिल थीं।

ग्रांड फिनाले चार राउंड का हुआ। पहले राउंड ट्रेडिशनल, दूसरा राउंड वेस्टर्न, तीसरा राउंड इंट्रोडक्शन और चौथा राउंड प्रश्न उत्तर का हुआ। चौथे राउंड में अंतिम 12 का चयन हुआ। अंतिम बारह में प्ररेणा, केशव, जया लक्ष्मी, अंशुराज, मुस्तफा, सुजीत, सैफ, मुस्कान, श्रुति शर्मा, आकर्षण अरोड़ा, अनुभा राय व सोनालिका को सेलेक्ट किया गया। फाइनल राउंड में प्रेरणा व केशव को विजेता घोषित किया गया। ज्यूरी में पूनम पाटिल, निधि जयसवाल, निशा सिंह, प्रियंका सिंह शामिल थीं। इससे पहले विधायक अरूप चटर्जी, फूलचंद मंडल, राजकिशोर महतो व सुशील सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर फिनाले का उद्घाटन किया। ग्रैंड फिनाले में लंदन फैशन वीक की विजेता निशा सिंह व प्रियंका सिंह के डिवालियर को अमृता राव ने लांच किया।

chat bot
आपका साथी