भैया संजीव की सुध नहीं ले रही पार्टी व सरकार

सिद्धार्थ गौतम में भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 09:18 PM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 09:18 PM (IST)
भैया संजीव की सुध नहीं ले रही पार्टी व सरकार
भैया संजीव की सुध नहीं ले रही पार्टी व सरकार

संस, मैथन/निरसा : झरिया की पूर्व विधायक कुंती ¨सह के पुत्र जनता मजदूर संघ के केंद्रीय संयुक्त महासचिव सिद्धार्थ गौतम ने भाजपा व राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। सोमवार को मैथन स्थित बीएसके कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की प्रतिष्ठा के लिए मेरे बड़े भाई संजीव ¨सह जेल गए। पर आज सरकार व पार्टी के लोग उनकी सुध नहीं ले रहे। इससे जनता मजदूर संघ काफी नाराज है।

धनबाद लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि

कहा कि सिंह मैंशन अभी तक दूसरों को आशीर्वाद दिया करता था लेकिन अगले चुनाव में वे खुद जनता का आशीर्वाद पाने के लिए चुनावी मैदान में उतरेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का अपार स्नेह मिल रहा है। जिससे उसकी दावेदारी को और मजबूती मिल रही है।

सभा के बाद में सिद्धार्थ ने मैथन संजय चौक स्थित बाईपास स्थित जनता मजदूर संघ का कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। मौके पर दीना यादव, ¨रटू पाठक, सुदेश ¨सह, सफीर खान, भोला चौहान, अरुण ¨सह, प्रेमजीत ¨सह, केएन ¨सह, रूद्र प्रताप ¨सह, धीरज ¨सह, अमन ¨सह सहित मैथन, निरसा, चिरकुंडा, कुमारधुबी, मुगमा से सैकड़ों लोग थे।

निरसा में प्रेस वार्ता कर सिद्धार्थ ने कहा कि अगर कोई राजनीतिक दल टिकट देता है तो भी ठीक और टिकट नहीं देता है तो भी, चुनाव लड़ना तय है। कहा कि पीएन ¨सह को टिकट मिलता है तो भी, नहीं मिलता है तो भी, वे धनबाद से सांसद का चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वे भाजपा के सदस्य नहीं हैं। वे वैसे लोगों से संपर्क साध रहे है जिनका किसी न किसी रूप से सिंह मैंशन के साथ से अच्छे संबंध रहे हैं। मौके पर विनोद विचार मंच के लोगों ने उनका सम्मान किया। मंच के निरसा विधानसभा संयोजक उमेश गोस्वामी, ब्रजेंद्र गोस्वामी, मुखिया रोबिन धीवर, सुबोध रवानी, जितेन मोदी, प्रवीण कुमार, प्रभु नोनिया, संजीव ¨सह, श्याम देव चौरसिया, रॉकी गोयल, विकी गोयल, साधन रवानी, रूपेश दां थे।

chat bot
आपका साथी