Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand: रेलवे ने झारखंड से छीन बिहार की झोली में डाली स्पेशल ट्रेन, सौ फीसद बुकिंग के बाद भी छिन गई ट्रेन

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Tue, 21 Mar 2023 03:34 PM (IST)

    झारखंड से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने तगड़ा झटका दिया है। धनबाद से काटपाडी होकर चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब धनबाद के बदले बरौनी से चलेगी। धनबाद से ट्रेन चलने से बोकारो रांची समेत झारखंड के बड़े हिस्से को वेल्लूर पहुंचने की सुविधा मिल रही है।

    Hero Image
    अब धनबाद से नहीं बिहार के बरौनी से चलेगी कोयटंबूर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन।

    जागरण संवाददाता, धनबाद: झारखंड से दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को इंडियन रेलवे ने तगड़ा झटका दिया है। धनबाद से काटपाडी होकर चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब धनबाद के बदले बरौनी से चलेगी। धनबाद से ट्रेन चलने से बोकारो, रांची समेत झारखंड के बड़े हिस्से को वेल्लूर पहुंचने की सुविधा मिल रही है। रेलवे के इस फैसले से इलाज कराने वेल्लूर जाने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    झारखंड के यात्रियों को सीटें मिलना होगी मुश्किल

    अब बरौनी से चलने से पहले से ही भर कर आएगी, जिससे झारखंड के यात्रियों को सीट मिलना मुश्किल होगा। रेलवे ने एक अप्रैल से धनबाद-कोयंबटूर स्पेशल को बरौनी से चलाने की घोषणा के साथ ही दोनों ओर से टाइम टेबल भी जारी कर दिया है। अभी हर रविवार को चलने वाली ट्रेन बरौनी से शनिवार को चलेगी। 

    26 मार्च को धनबाद से अंतिम फेरा लगाएगी ट्रेन

    धनबाद से दक्षिण भारत के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरुआत 25 दिसंबर से हुई थी। पहले इस ट्रेन को धनबाद से एर्नाकुलम तक चलाया गया।

    कुछ फेरों के बाद एर्नाकुलम से हटाकर धनबाद से कोयंबटूर तक स्पेशल ट्रेन चलने लगी। रेलवे ने धनबाद-काेयंबटूर स्पेशल ट्रेन को 26 मार्च तक चलाने की घोषणा की है। 26 मार्च को ट्रेन धनबाद से अंतिम फेरा लगाएगी।

    धनबाद से कोयंबटूर तक दोनों ओर से नहीं बदलेगा टाइम टेबल और नंबर

    बरौनी से चलने वाली ट्रेन का धनबाद से कोयंबटूर और वापसी में कोयंबटूर से धनबाद तक टाइम टेबल में कोई बदलाव नहीं होगा। अभी दोनों ओर से जिस समय पर चल रही है।

    दोनों ओर से इस ट्रेन का नंबर भी नहीं बदलेगा। बरौनी से चलने के बाद भी इसी समय पर दोनों ओर से चलेगी। पर बरौनी से खुलने से अब धनबाद से रांची तक के यात्रियों को कम सीटें ही मिल सकेंगी।

    हर फेरे में 100 फीसद बुकिंग के बाद भी छिन गई ट्रेन

    धनबाद - काेयंबटूर स्पेशल ट्रेन के दिसंबर से चलने के दौरान हर फेरे में टिकटों की बुकिंग 100 फीसद थी। थर्ड एसी में 100 फीसद, स्लीपर में 99 फीसद और सेकेंड एसी में 71 फीसद तक बुकिंग होने के बाद भी रेलवे ने धनबाद से छीन कर इस ट्रेन को बिहार की झोली में डाल दिया। 

    अब कैसा होगा ट्रेन का टाइम टेबल

    •  03357 बरौनी - कोयंबटूर स्पेशल एक अप्रैल से 25 जून तक बरौनी से चलेगी। शनिवार देर रात 11:45 पर बरौनी से खुलकर जसीडीह, धनबाद, बोकारो, रांची होकर मंगलवार अलसुबह 4:00 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।
    • 03358 कोयंबटूर - बरौनी स्पेशल पांच अप्रैल से 28 जून तक चलेगी। कोयंबटूर से मंगलवार देर रात 12:50 पर खुलकर रांची, बोकारो, धनबाद व जसीडीह होकर शुक्रवार सुबह 6:00 बजे बरौनी पहुंचेगी।