झरिया थाने की पुलिस ने देर रात होटलों में की छापेमारी, अवैध शराब जब्त

झरिया पुलिस की छापेमारी से होटल में शराब पी रहे असामाजिक तत्वों में भगदड़ मच गई। पुलिस को देख लोग भागने निकले। हालांकि अंधेरा का फायदा उठाकर इस दौरान होटल संचालक और कर्मी भाग निकले। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

By Gautam OjhaEdited By: Publish:Sat, 29 Jan 2022 02:22 PM (IST) Updated:Sat, 29 Jan 2022 02:22 PM (IST)
झरिया थाने की पुलिस ने देर रात होटलों में की छापेमारी, अवैध शराब जब्त
झरिया थाने इलाके में होटल में छापेमारी को पहुंची पुलिस। जागरण

जागरण संवाददाता, झरिया। झरिया सहित आसपास के इलाके में शराब की जमकर बिक्री हो रही है। पुलिस को सूचना थी इलाके के कई होटल ढाबों में शराब बेची जा रही है। जिस कारण भारी संख्या में अराजकतत्वों का जमावड़ा हो रहा है। इसकी सूचना के बाद शुक्रवार की देर रात पुलिस ने इलाके होटलों और ढाबों में छापेमारी की। झरिया थाने की पुलिस ने धनबाद-झरिया सड़क के किनारे स्थित भगतडीह के एक होटल में छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी से होटल में शराब पी रहे असामाजिक तत्वों में भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ होटल संचालक और कर्मचारी भी मौके से भाग निकले। छापामारी का नेतृत्व कर रहे झरिया थाना के प्रभारी पीके झा ने मौके से विदेशी ब्रांड के कई शराब की बोतलें बरामद की गई। पुलिस होटल के बाहर खड़े कई वाहनों को भी जब्त कर झरिया थाना ले आई। झरिया थाना प्रभारी पंकज झा ने बताया कि रात में सूचना मिली थी कि भगतडीह स्थित के कई होटल देर रात तक खुले रहते हैं। बाहर से असामाजिक तत्व आकर यहां शराब पीते हैं। हंगामा भी होता है। इसके बाद होटल में छापामारी की गई। थाना प्रभारी ने कहा कि छानबीन जारी है दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। झरिया के होटलों और ढाबों में अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। छापामारी में थाना प्रभारी पंकज झा के अलावा जमादार, विक्रम उरांव, संजय कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस की कार्रवाई के बाद झरिया के होटल और ढाबा में अवैध रूप से शराब बेचने वाले संचालकों में हड़कंप मचा है।

chat bot
आपका साथी