Jharkhand Assembly Election 2019 : झारखंड में पारा शिक्षकों व सेविकाओं पर हक के बदले बरसाई गई लाठियां : नीरज कुमार

बिहार सरकार में सूचना जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने प्रदेश की रघुवर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 06:10 PM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:10 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : झारखंड में पारा शिक्षकों व सेविकाओं पर हक के बदले बरसाई गई लाठियां : नीरज कुमार
Jharkhand Assembly Election 2019 : झारखंड में पारा शिक्षकों व सेविकाओं पर हक के बदले बरसाई गई लाठियां : नीरज कुमार

धनबाद, जेएनएन। Tundi Chunav 2019 बिहार सरकार में सूचना जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने रविवार को टुंडी के कटनियां गांव में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड की रघुवर सरकार पर जमकर निशाना साधा। नीरज कुमार ने कहा कि रघुवर सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। ये कैसी सरकार है जो पिछड़ी जाति के आरक्षण को खत्म करने को लालायित हैं।

जदयू नेता नीरज कुमार ने प्रदेश के शिक्षकों व सेविकाओं के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार यहां के पारा शिक्षकों व सेविकाओं को उनका हक देने के बजाए उनपर लाठियां बरसाती है। इस दौरान गिरजा शंकर उपाध्याय, राजू सिंह आदि उपस्थित थे।

बता दें कि केंद्र और बिहार की सरकार में भाजपा का सहयोगी दल जदयू झारखंड में भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ रहा है। जदयू राज्य में नीतीश मॉडल को लेकर चुनावी मैदान में उतरा है। अपने घोषणापत्र में जदयू ने कहा है कि सरकार बनने पर बिहार की तरह झारखंड में भी शराबबंदी लागू होगा। साथ ही देसी शराब और हडिय़ा बेचनेवालों को आर्थिक सहायता देकर दूसरे रोजगार से जोड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी