Covid-19: चार घंटे धनबाद में रुका था हजारीबाग का कोरोना पॉजिटिव, उसके संपर्क में आने वालों की होगी स्क्रीनिंग Dhanbad News

बोकारो के तेलो में कोरोना मरीज के साथ रहने वाली लकड़ी समेत छह परिजन महुदा के कुलटांड़ गांव के लाल बंगला में मिले हैं। वह अपने रिश्तेदार के यहां थी।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 08 Apr 2020 07:03 AM (IST) Updated:Wed, 08 Apr 2020 07:03 AM (IST)
Covid-19: चार घंटे धनबाद में रुका था हजारीबाग का कोरोना पॉजिटिव, उसके संपर्क में आने वालों की होगी स्क्रीनिंग Dhanbad News
Covid-19: चार घंटे धनबाद में रुका था हजारीबाग का कोरोना पॉजिटिव, उसके संपर्क में आने वालों की होगी स्क्रीनिंग Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। हजारीबाग के विष्णुगढ़ प्रखंड में मिले कोरोना मरीज ने धनबाद में तीन-चार घंटे गुजारे थे। वह आसनसोल से बगोदर होते हुए विष्णुगढ़ गया था। कभी ऑटो तो कभी पैदल चला था। कहीं बाइक वालों से लिफ्ट ली थी। हजारीबाग प्रशासन ने धनबाद प्रशासन को यह सूचना दी है और कहा है कि उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान करने की कोशिश की जाय ताकि उनकी जांच हो सके। 

29 मार्च की सुबह 5.15 बजे निरसा में था

हजारीबाग प्रशासन से मिले रूट चार्ट के मुताबिक वह 29 मार्च को तड़के 3.30 बजे आसनसोल के मुंशी बाजार से ऑटो से बराकर आया था। 4.15 बजे वहां से निरसा के लिए पैदल चला था। रास्ते में एक बोलेरो चालक मिला जिसके साथ सुबह 5.15 बजे निरसा आया था। 

बरवाअड्डा से पैदल चला था, फिर बाइक की सवारी

कोरोना मरीज निरसा से गोविंदपुर के लिए पैदल चला था। रास्ते में एक मोटरसाइकिल सवार मिल गया। उसकी मदद से सात बजे बरवाअड्डा चौक तक आया था। सवा सात बजे तक वहीं रहा। फिर पैदल ही बगोदर के लिए चल दिया था। रास्ते में एक वाहन में लिफ्ट लेकर सुबह सवा नौ बजे बगोदर पहुंचा था। सुबह 11 बजे विष्णुगढ़ अपने घर आ गया था। वहां उसकी तबीयत खराब हो गई। तब एंबुलेंस से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया था। 

लाल बंगला में थी तेलो में कोरोना पॉजीटिव के साथ रही लड़की

बोकारो के तेलो में कोरोना मरीज के साथ रहने वाली लकड़ी समेत छह परिजन महुदा के कुलटांड़ गांव के लाल बंगला में मिले हैं। वह अपने रिश्तेदार के यहां थी। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने उसे खोज निकाला। सभी को पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है और खून का नमूना लेकर जांच के लिए जमशेदपुर भेजा गया है। मंगलवार की सुबह 11 बजे अधिकारियों को लड़की के बारे में सूचना मिली। महुदा थाना पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग के लोगों को भेजा गया। बताया गया कि तेलो में लड़की के मामा रहते हैं। दो दिन पहले वहां से आयी थी। सभी लोगों को पीएमसीएच भेजने के बाद बीडीओ डॉक्टर मनीष कुमार के नेतृत्व में गांव में छिड़काव किया गया। पूछताछ में परिजनों ने बताया कि सिर्फ लड़की तेलो में कोरोना मरीज के घर गई थी। इस बात की जानकारी होने पर वह अपने अब्बा के पास आ गई थी। पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो डर से अब्बा के साथ रिश्तेदार के घर आ गई। इसके बाद परिवार के और लोग लाल बंगला आ गए।

हजारीबाग का कोरोना मरीज कुछ समय के लिए धनबाद में रहा था। वह जिन लोगों के संपर्क में आया था, वे खुद आगे आकर जांच कराएं। लोग प्रशासन का सहयोग करें ताकि उनका और पूरे समाज का बचाव हो सके।

-डॉक्टर गोपाल दास, सिविल सर्जन, धनबाद

chat bot
आपका साथी