Happy Republic Day 2021: देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद, देखें गणतंत्र दिवस की तस्वीरें

गणतंत्र दिवस पर धनबाद में मुख्य समारोह रणधीर वर्मा स्टेडियम में हुआ। यहां उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने एसएसपी असीम विक्रांत मिंज के साथ गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 02:17 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 03:03 PM (IST)
Happy Republic Day 2021: देशभक्ति के रंग में रंगा धनबाद, देखें गणतंत्र दिवस की तस्वीरें
गणतंत्र दिवस पर धनबाद में चहुंओर राष्ट्रभक्ति का रंग दिखा ( फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। देश के साथ-साथ धनबाद 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरा धनबाद कोयलांचल गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ है। मुख्य समारोह रणधीर वर्मा स्टेडियम में हुआ। यहां उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने एसएसपी असीम विक्रांत मिंज के साथ गणतंत्र दिवस परेड का निरीक्षण किया। विभिन्न विभागों की तरफ से झांकी निकाली गई। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। धनबाद पुलिस लाइन, धनबाद रेल मंडल, बीसीसीएल मुख्यालय, धनबाद नगर निगम में भी गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के साथ ही समारोह का आयोजन हुआ। 

आइए, धनबाद में गणतंत्र दिवस समारोह की कुछ शानदार तस्वीरों को देखते हैं-

धनबाद में मुख्य समारोह रणधीर वर्मा स्टेडियम में हुआ। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रध्वज को सलामी देते उपायुक्त उमांशंकर सिंह और एसएसपी असीम विक्रांत मिंज।

शहर के राजेंद्र सरोवर पार्क के समीप पंतजलि योग पीठ की तरफ से ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस माैके पर दैनिक जागरण के वरीय समाचार संपादक चंदन शर्मा और आनंद चाैरसिया मुख्य रूप से उपस्थित थे।

धनबाद कोर्ट में भी जश्न-ए-बहारा रहा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बसंत कुमार गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया। धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने बार एसोसिएशन में राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद सलामी दी। 

बैंक मोड़ स्थित धनबाद नगर निगम कार्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह हुआ। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में निगम के अधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। 

आइआइटी (आइएसएम) धनबाद में गणतंत्र दिवस पर निदेशक प्रोफेसर राजीव शेखर ने झंडे को सलामी दी। इस दौरान संस्थान के उपनिदेशक, सभी प्रोफेसर , पीएचडी छात्र तथा कर्मचारी मौजूद थे। निदेशक ने कहा कि कोविड-19 के दौरान हम लोगों ने काफी बेहतर काम किया है। कोरोना से जंग करने के लिए कई शोध किए। 

गणतंत्र दिवस पर धनबाद पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। महिला पुलिसकर्मियों ने परेड किया। एसएसपी असीम विक्रांत मिंज ने ध्वजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। 

विशेष बच्चों के स्कूल-पहला कदम में गणतंत्र दिवस पर अलग ही रंग देखने को मिला। यहां दिव्यांग बच्चों ने शानदार कार्यक्रम पेश किए। देखने वाले देखते ही रह गए। 

chat bot
आपका साथी