Dhanbad Weather Forecast: क्रिसमस पर जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, 7 से 8 के बीच ही रहेगा न्यूनतम तापमान

Dhanbad Weather Forecast धनबाद में ठंड के कारण भारत में अफगानिस्तान से आने वाली बर्फीली हवाएं बताई जा रही हैं। क्रिसमस में भी कड़ाके की सर्दी बरकरार रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रहेगा। क्रिसमस के बाद भी सर्दी का सितम जारी रहेगा।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 24 Dec 2020 07:52 AM (IST) Updated:Thu, 24 Dec 2020 07:52 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast: क्रिसमस पर जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, 7 से 8 के बीच ही रहेगा न्यूनतम तापमान
गुरुवार सुबह ठंड के कारण धनबाद के सिटी सेंटर-बरवाअड्डा रोड पर पसरा सन्नाटा (फोटो जागरण)।

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Forecast धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप जारी है। आने वाले दिनों में इसके कम होने के आसार नहीं है। शुक्रवार को क्रिसमस है। क्रिसमस के दाैरान भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। हालांकि इसके बावजूद शायद की क्रिसमस का उत्साह कम हो। ठंड के बीच सुबह-सुबह ईसाई धर्म मानने वाले गिरिजाघर जाकर विशेष प्रार्थना में भाग लेंगे। माैसम विभाग के अनुसार इस दाैरान तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रहेगा।

धनबाद में ठंड के कारण भारत में अफगानिस्तान से आने वाली बर्फीली हवाएं बताई जा रही हैं। क्रिसमस में भी कड़ाके की सर्दी बरकरार रहेगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के बीच रहेगा। क्रिसमस के बाद भी सर्दी का सितम जारी रहेगा। 26 दिसंबर से पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे पाकिस्तान और जम्मू कश्मीर होकर बर्फीली हवाएं धनबाद की ओर आएंगी। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से तापमान में और गिरावट के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से नीचे भी जा सकता है। मौसम विभाग ने पिछले दिनों ही 25 से 31 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान के 5 डिग्री तक जाने की संभावना जता दी थी। तापमान में गिरावट ठिठुरन बढ़ेगी।

गुरुवार को सुबह आसमान साफ था। लेकिन ठंड के कारण सड़कों पर लोगों की बहुत कम आवाजाही दिखी। दोपहर धूप खिलेगी पर ठंडी हवा सर्दी का अहसास कराती रहेगी। धनबाद के साथ-साथ पड़ोसी जिलों में भी ठंड का प्रकोप जारी है। बोकारो, जामताड़ा और गिरिडीह का तापमान भी कम हो चुका है।

chat bot
आपका साथी