परियोजना से चार सौ लीटर डीजल लूटकर पिस्टल लहराते भागे अपराधी

धनसार विश्वकर्मा परियोजना फेस में शुक्रवार की रात पिस्टल से लैस डीजल लुटेरों ने धावा बोला

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 10:23 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 10:23 PM (IST)
परियोजना से चार सौ लीटर डीजल लूटकर पिस्टल लहराते भागे अपराधी
परियोजना से चार सौ लीटर डीजल लूटकर पिस्टल लहराते भागे अपराधी

धनसार : विश्वकर्मा परियोजना फेस में शुक्रवार की रात पिस्टल से लैस डीजल लुटेरों ने धावा बोला। खड़ी मशीनों से डीजल लूटने के लिए अवैध हथियार चमका कर कर्मियों के बीच दहशत फैला दी। मशीनों से करीब चार सौ लीटर डीजल लूट लिए। लूटे डीजल को फेस से कुछ दूर खड़ा कर रखे अपने चार पहिया वाहनों में लाद कर ले गए। इस दौरान लुटेरों के कुछ सहयोगी डीजल को परियोजना से निकलने के लिए पिस्टल भी लहराए। सूचना पाकर बीसीसीएल के आंतरिक सुरक्षा कर्मी परियोजना पहुंचे। लुटेरों का पीछा करना चाहा। लेकिन तब तक लुटेरे वाहन पर डीजल लाद कर भाग गए थे। इस दौरान गौशाला मोड़ के समीप लुटेरों का चार पहिया वाहन जाम में फंस गया। झरिया-धनबाद मुख्य सड़क पर खड़े कुछ लोगों की नजर लुटेरों के वाहन पर पड़ी। लुटेरे ने जाम में वाहनों की कतार के बीच से अपने वाहन को आनन-फानन में निकालकर फरार हो गए।

मालूम हो कि विश्वकर्मा परियोजना इन दिनों डीजल लुटेरों का चारागाह बन गया है। आये दिन हथियार से लैस लुटेरे परियोजना में धावा बोलकर डीजल लूटकर भाग जाते हैं। शुक्रवार की रात पहली बार डीजल लुटेरों ने चार पहिया वाहन का प्रयोग डीजल लूटने के लिए किया। प्रबंधक रानू रंजन का कहना है कि परियोजना फेस का रास्ता अति दुर्गम है। लुटेरों का दल वहां से कैसे डीजल लूटकर निकल गया। यह आश्चर्य की बात है। छानबीन में जुटे हैं। पुलिस को इस पर गहन मंथन करने की जरूरत है। ऐसे अपराधियों पर लगाम लगाने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी