आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय नहीं बढ़ा तो सरकार को उखाड़ फेकेंगे

धनबाद : गांधी सेवा सदन में रविवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी सभा का सम्मेलन हुआ जिसमें सेविका

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Nov 2018 10:29 PM (IST) Updated:Sun, 18 Nov 2018 10:29 PM (IST)
आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय नहीं बढ़ा तो सरकार को उखाड़ फेकेंगे
आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय नहीं बढ़ा तो सरकार को उखाड़ फेकेंगे

धनबाद : गांधी सेवा सदन में रविवार को आंगनबाड़ी कर्मचारी सभा का सम्मेलन हुआ जिसमें सेविका, सहायिका, पोषण सखी ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी सभा की प्रदेश महामंत्री सुंदरी तिर्की ने कहा कि बड़ी लड़ाई के बाद केंद्र सरकार ने मानदेय बढ़ाया। रघुवर सरकार ने सेविका, सहायिका व पोषण सखी का अतिरिक्त मानदेय नहीं बढ़ाया तो आने वाले चुनाव में उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। राज्य स्थापना दिवस पर पारा शिक्षकों पर लाठी चार्ज और फिर जेल में डालना निंदनीय है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष दीपा कुमारी ने कहा कि पोषण सखी को सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राधा रानी ने की। संचालन बबीता देवी व धन्यवाद ज्ञापन कुमकुम रानी ने किया। सम्मेलन में सुचित्रा देवी, शोभा देवी, वीणा देवी, कलावती देवी, अंजू देवी, प्रिंस पाल कुमारी, रंजना सिन्हा, कुसुम देवी, अनामिका कुमारी, भाग्यश्री, ललीता देवी, नुसरत परवीन, गीता देवी, प्रमिला कुमारी, रूबी देवी आदि शामिल हुई।

chat bot
आपका साथी