अपने लोगों के साथ नहीं होने देंगे नाइंसाफी : रामचंद्र

झरिया, लोदना : हम यहां सरकार की उपलब्धियों को गिनाने नहीं चंद्रवंशी समाज के लोगों को जगाने आये हैं।

By Edited By: Publish:Sun, 19 Feb 2017 10:36 PM (IST) Updated:Sun, 19 Feb 2017 10:36 PM (IST)
अपने लोगों के साथ नहीं होने देंगे नाइंसाफी : रामचंद्र
अपने लोगों के साथ नहीं होने देंगे नाइंसाफी : रामचंद्र

झरिया, लोदना : हम यहां सरकार की उपलब्धियों को गिनाने नहीं चंद्रवंशी समाज के लोगों को जगाने आये हैं। झारखंड सरकार विकास का काम कर रही है। हम सरकार की नीतियों का विरोध नहीं कर रहे हैं। अपने समाज के लोगों को अधिकार से वंचित भी होने नहीं देंगे। उक्त बातें रविवार को झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने झरिया फतेहपुर बालू गद्दा में अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी सभा में कही। स्वास्थ्य मंत्री निर्धारित कार्यक्रम से छह घंटा लेट पहुंचे। कहा कि समाज के लोग अपने अधिकार के लिए पांच मार्च को रांची हरमू मैदान में चंद्रवंशी अधिकार रैली में भाग लेकर उसे सफल बनाएं। कहा कि चंद्रवंशी समाज को सीएनटी व एसपीटी से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास से कई बार मांग की। सरकार में होने के कारण कई बातों पर विचार करना होता है। जब तक हम अपना हक मांगेंगे नहीं हमें नहीं मिलेगा। हम अपने समाज के लोगों की बातों को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे।

अन्य वक्ताओं ने कहा कि समाज में शिक्षा का घोर अभाव है। विकास तभी होगा जब लोग शिक्षित होंगे। बेटी की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा। कहा कि हमे अपने बच्चों को राजनीतिक में लाना होगा। ताकि वह हमारा प्रतिनिधित्व कर सके। अभी तक चंद्रवंशी समाज के लोगों को वोट बैंक समझा जाता है। अच्छा काम करके विरोधियों को परास्त किया जा सकता है। दिलीप वर्मा, संजय कुमार वर्मा, संजय रवानी, श्रवण राम, राजेन्द्र वर्मा, किशोर वर्मा, अर¨वद वर्मा, विजय ¨सह, अजय ¨सह, सुरेंद्र आदि थे।

chat bot
आपका साथी