देवघर में 600 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, आरोपित गिरफ्तार

जासं देवघर एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Mar 2019 11:47 PM (IST) Updated:Thu, 28 Mar 2019 06:36 AM (IST)
देवघर में 600 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, आरोपित गिरफ्तार
देवघर में 600 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, आरोपित गिरफ्तार

जासं, देवघर: एसडीपीओ विकास चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंगलवार रात जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी मोहल्ले में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने ब्राउन शुगर बरामद किया और आरोपित सिकंदर महथा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 600 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसकी कीमत 15 से 20 हज़ार रुपये होगी। हालाकि इस धंधे का सरगना पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। एसडीपीओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक युवक मौके से फरार हो गया। इस धंधे में कई लोग शामिल हैं। उनकी तलाश जारी है।

chat bot
आपका साथी