योग दिवस के लिए प्रभातफेरी आज

देवघर : 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व मंगलवार को प्रभातफेरी निकाली जाएगी। उप विकास आयुक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jun 2017 07:30 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jun 2017 07:30 PM (IST)
योग दिवस के लिए प्रभातफेरी आज
योग दिवस के लिए प्रभातफेरी आज

देवघर : 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व मंगलवार को प्रभातफेरी निकाली जाएगी। उप विकास आयुक्त ने पत्र निर्गत कर जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही है कि अधीनस्थ सभी विद्यालयों से योग दिवस के एक दिन पूर्व प्रभात फेरी निकाली जाए ताकि लोगों को योग दिवस व योग के महत्व के बारे में जानकारी हो सके। उधर जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी छठू विजय ¨सह ने सभी विभागीय कार्यालय व विद्यालयों में योग दिवस के मौके पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी