झारखंड में खेल को विशेष महत्व : मंत्री

देवघर : शिवगंगा तट स्थित भारती बैद्यनाथ पुस्तकालय में सोमवार को देवघर फाउंडेशन दिल्ली सामाजिक एवं सा

By Edited By: Publish:Mon, 27 Jun 2016 07:17 PM (IST) Updated:Mon, 27 Jun 2016 07:17 PM (IST)
झारखंड में खेल को विशेष महत्व : मंत्री

देवघर : शिवगंगा तट स्थित भारती बैद्यनाथ पुस्तकालय में सोमवार को देवघर फाउंडेशन दिल्ली सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान के बैनर तले तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्रम नियोजन मंत्री राज पलिवार ने दीप प्रज्वलित कर इसका शुभारंभ किया। कहा कि झारखंड भारत का वह प्रदेश है जहां पर खेल को अधिक महत्व दिया जाता है। इसे देखते हुए सरकार द्वारा रांची में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। प्रतिवर्ष 750 बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाता है। जिसमें 350 मेधावी छात्रों को निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यहां प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। संस्था बहुत अच्छा कार्य कर रही है। इससे बच्चों में छिपी प्रतिभा उजागर होगी। संस्था द्वारा श्री पलिवार को पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर विद्या चरण नरोने, जयदेव मिश्र, आशिष झा, आनंद कुमार झा, बाबू सोना श्रृंगारी, राजेश मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी