शून्य अंक पर प्राचार्य से मिले अभाविप कार्यकर्ता

देवघर : देवघर महाविद्यालय के स्नातक द्वितीय वर्ष के तकरीबन तीन दर्जन छात्रों को अंग्रेजी में शून्य अ

By Edited By: Publish:Sat, 21 Nov 2015 01:02 AM (IST) Updated:Sat, 21 Nov 2015 01:02 AM (IST)
शून्य अंक पर प्राचार्य से मिले अभाविप कार्यकर्ता

देवघर : देवघर महाविद्यालय के स्नातक द्वितीय वर्ष के तकरीबन तीन दर्जन छात्रों को अंग्रेजी में शून्य अंक प्राप्त हुआ है।

छात्रों ने विवि प्रशासन के समक्ष भी अपनी फरियाद रखी, जिसे अनसुना करने के बाद फिर से यह मामला तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को विद्यार्थी परिषद के कॉलेज अध्यक्ष कृष्णदेव चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल महाविद्यालय के प्राचार्य से मिला। छात्रों की समस्या से अवगत होने के बाद प्राचार्य ने तत्काल पहल करते हुए इससे संबंधित पत्र विवि को प्रेषित किया। मौके पर कॉलेज अध्यक्ष कृष्णदेव ने कहा कि पिछले वर्षो में भी इस तरह का मामला हो चुका है। इतने संख्या में छात्रों को शून्य अंक मिलना यह स्पष्ट करता है कि कहीं न कहीं चूक हुई है, जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों के साथ यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, शीघ्र इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई तो महाविद्यालय की सारी गतिविधि को ठप कर दिया जाएगा। इस मौके पर नगर सह मंत्री सूरज झा, सुधांशु शेखर, राहुल, चेतन दास, रंजीत यादव, मुकेश कुमार, बीरबल दास, पंकज साह, नवीन राय, दीपेन्द्र यादव, संतोष यादव, नंदन व शिबू मुर्मू आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी