हेरिटेज स्कीम में देवघर शामिल : निशिकांत

देवघर : मंदिर व आसपास के इलाके के विकास को लेकर केंद्र सरकार ने देश के बारह शहर को हृदय योजना में शा

By Edited By: Publish:Mon, 31 Aug 2015 08:06 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2015 08:06 PM (IST)
हेरिटेज स्कीम में देवघर शामिल : निशिकांत

देवघर : मंदिर व आसपास के इलाके के विकास को लेकर केंद्र सरकार ने देश के बारह शहर को हृदय योजना में शामिल किया है। इसमें देवघर भी है। सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि केंद्र की चार योजना में एक हेरिटेज स्कीम है।

जानकारी हो कि बाबा मंदिर की संकीर्ण व तंग गलियों को विकसित किया जाएगा। ऐसा लगे कि यह एक अंतरराष्ट्रीय तीर्थस्थल है। सोमवार की शाम परिसदन में पत्रकारों से सांसद ने कहा कि इस योजना के लिए सरकार पचास से सौ करोड़ दे रही है। सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गयी है। देवघर एवं दुमका में एक भी कच्चा मकान नहीं होगा क्योंकि देश के 305 सिटी में दोनों शहर शामिल है। भरोसे के साथ कहा कि स्मार्ट सिटी के दूसरे चरण में जब भी एक शहर जुड़ेगा तो उसमें देवघर अवश्य होगा।

शहर में लगेगा सीसीटीवी: सांसद ने कहा कि देवघर मेला का शहर है, यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों का आना-जाना है। विधि व्यवस्था के ख्याल से पूरे शहर में सीसीटीवी लगाने का प्रस्ताव दिया गया है। डीजीपी व डीआईजी से डीपीआर बनाने को कहा गया है। इस मद में आने वाले सभी व्यय सांसद मद से किया जाएगा।

जीवन पर्यन्त 50 हजार बहनों को बीमा: निशिकांत ने कहा कि जब तक सांसद हूं वेतन का एक पाई भी घर नहीं ले जाऊंगा। पूरी छह लाख की राशि से हर साल पचास हजार बहनों का बीमा कराएंगे। घोषणा की कि सांसद रहूं या ना रहूं जब तक जीवित हैं क्षेत्र की पचास हजार बहनों का बीमा कराते रहेंगे।

chat bot
आपका साथी