बूथ कमेटी में शामिल होंगी महिलाएं

By Edited By: Publish:Sat, 06 Sep 2014 08:02 PM (IST) Updated:Sat, 06 Sep 2014 08:02 PM (IST)
बूथ कमेटी में शामिल होंगी महिलाएं

देवघर : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष रीता चौरसिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रांची आगमन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम में मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना होंगे। इसके अलावा विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले के तीनों विधानसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाना है। इसके लिए सभी को साथ मिलकर का काम करना होगा।

बताया कि सभी बूथ कमेटियों में महिलाओं को भी शामिल किया जाएगा। बैठक में प्रज्ञा झा, सुधा चौरसिया, कंचन चौरसिया, बबीता आर्या, सोनी सिंह, विनीता सिंह, विजया सिंह, सुलोचना देवी, ममता गुप्ता, कुसुम देवी समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी