पंचायत सेवक की हड़ताल से कई कार्य बाधित

विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सेवक पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर हैं। इनके हड़ताल पर रहने से पंचायत के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यहां तक कि 14वें वित्त आयोग के साथ-साथ ग्राम विकास समिति मनरेगा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के कार्य नहीं हो पा रहा है। जबकि मनरेगा मजदूरों का मजदूरी भुगतान भी नहीं हो पा रही है। पंचायत सेवक के हड़ताल पर रहने से कंबल वितरण में भी दिक्कत हो रहा है। बताया जाता है कि 25 अक्टूबर तक प्रत्येक पंचायत में कंबल का वितरण पंचायत सेवक व मुखिया को कर लेना है। परंतु पंचायत सेवक के हड़ताल पर रहने से कंबल वितरण में मुखिया को

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 08:02 PM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 06:31 AM (IST)
पंचायत सेवक की हड़ताल से कई कार्य बाधित
पंचायत सेवक की हड़ताल से कई कार्य बाधित

संवाद सहयोगी, गिद्धौर : विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत सेवक पिछले 10 दिनों से हड़ताल पर हैं। इनके हड़ताल पर रहने से पंचायत के कई कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यहां तक कि 14वें वित्त आयोग के साथ-साथ ग्राम विकास समिति, मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के कार्य नहीं हो पा रहा है। जबकि मनरेगा मजदूरों का मजदूरी भुगतान भी नहीं हो पा रही है। पंचायत सेवक के हड़ताल पर रहने से कंबल वितरण में भी दिक्कत हो रहा है। बताया जाता है कि 25 अक्टूबर तक प्रत्येक पंचायत में कंबल का वितरण पंचायत सेवक व मुखिया को कर लेना है। परंतु पंचायत सेवक के हड़ताल पर रहने से कंबल वितरण में मुखिया को दिक्कत हो रही है।

chat bot
आपका साथी