सांस्कृतिक कार्यक्रम से बढ़ती है समरसता

चंदवा(लातेहार) : महावीर मंडल पूजा समिति कंचनगरी ने रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को भक्ति जागरण कार्यक

By Edited By: Publish:Fri, 27 Mar 2015 06:40 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2015 06:40 PM (IST)
सांस्कृतिक कार्यक्रम से बढ़ती है समरसता

चंदवा(लातेहार) : महावीर मंडल पूजा समिति कंचनगरी ने रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कर जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि ऐसे आयोजन से समरसता बढ़ती है। यह रामवाण है जिससे मन को शांति मिलती है। भक्ति जागरण कार्यक्रम के पंकज कुमार शर्मा और वंकिम चटर्जी कतरासगढ़ की टीम ने राम न चले हनुमान के बिना.. जोड़ा नारियल चढ़ाएबा ऐ छठी मईया, घुंघूर लागल कांरिया किन देबौ आदि गीतों का समा बांधा।

गुरुवार की रात शुरू हुआ कार्यक्रम शुक्रवार की अहले सुबह तक चलता रहा। भोजपुरी, नागपुरी और फिल्मी गीतों पर आधारित भक्ति गीतों की प्रस्तुति कर दिनेश पांडेय, योगेश और रानी ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज शर्मा, राजू ¨सह, मनोज उर्फ चरकु, रंजन चौधरी, शशांक ¨सह, राजकुमार गुप्ता उर्फ भोला, राजन विश्वकर्मा, विभूती नाथ ¨सह, मूलचंद ओझा, सोहन राम समेत समिति के सदस्यों का सराहनीय भूमिका रही। मौके पर प्रहलाद प्रसाद, निर्मल शर्मा, जीवन विश्वकर्मा समेत कई लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी